{"_id":"67b77b04c2c0c3f887033886","slug":"bharedi-kakkad-road-becomes-marshy-due-to-rain-great-problems-for-drivers-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-148705-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारिश से दलदल हुई भरेड़ी-कक्कड सड़क, वाहन चालकों के बड़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारिश से दलदल हुई भरेड़ी-कक्कड सड़क, वाहन चालकों के बड़ी मुश्किलें
Fri, 21 Feb 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
बारिश से दलदल हुई भरेड़ी से कक्कड सड़क। संवाद
जाहू(हमीरपुर)। मूसलाधार बारिश ने भरेड़ी से कक्कड़ तक करीब अढ़ाई किलोमीटर सड़क को दलदल बना दिया है। इससे वाहन चालकों को वाहन चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन पूरी तरह से बंद हो गए हैं।
दो विधानसभा क्षेत्रों भोरंज और सरकाघाट को जोड़ने वाली बस्सी से तताहर 11 किलोमीटर सड़क का विस्तारीकरण कार्य करीब दो माह से जारी है। लोक निर्माण विभाग ने बैलग से लेकर नगरोटा तक करीब तीन किलोमीटर सड़क को एफडीआर तकनीक से तैयार कर लिया है, लेकिन अभी तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित है। इसी तरह भरेड़ी से तताहर की ओर सड़क उखाडऩे और चौड़ा करने का कार्य करीब अढ़ाई किलोमीटर कक्कड़ तक पहुंचा है।
वीरवार सुबह से रूक-रूककर हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से भरेड़ी से कक्कड़ तक सड़क दलदल में बदल गई है। सड़क की चौड़ाई के लिए की गई खोदाई की वजह से चिकनी मिट्टी फैलने से सड़क पर वाहनों का फंसना जारी है। इससे वाहन चालकों को बेहद मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन जैसे मोटरसाइकिल, स्कूटी और स्कूटर चालकों को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस संंबंधी कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार, पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैनी, गरसाहड़ पंचायत उपप्रधान विकास शर्मा, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य पवन कुमार, ग्रामीण रमेश चंद, अंजू देवी, लता देवी, सुमन कुमारी व अन्य ने कहा कि सड़क पर फैले कीचड़ की वजह से पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि सडक के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।
कोट
बारिश की वजह से सड़क का विस्तारीकरण कार्य पूर्ण रूप से बंद रहा है। बारिश के कारण कीचड़ फैला हुआ है, लेकिन वाहनों के लिए भरेड़ी से सरकाघाट वाया जड़ोह, अमरोह सड़क की सुविधा है। बैलग से लेकर नगरोटा तक एफडीआर तकनीक से सड़क को तैयार कर लिया गया है।
-प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग भरेड़ी अनुभाग