फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bharatiya Janata Yuva Morcha Hamirpur will run Yuva Chaupal program

Hamirpur (Himachal) News: भरतीय जनता युवा मोर्चा हमीरपुर चलाएगा युवा चौपाल कार्यक्रम

Sat, 17 Feb 2024 02:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हमीरपुर की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय हमीरपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शामा ने की। बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी अमित ठाकुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव और जिला हमीरपुर के प्रभारी रोहित ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू उपस्थित रहे। बैठक में संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अमित ठाकुर, जिला प्रभारी रोहित ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। युवा मोर्चा ने आगामी कार्यक्रमों व पूर्व में हुए कार्यों की समीक्षा की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा हमीरपुर जिले में 20 फरवरी से पांच मार्च तक युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम के लिए जिला हमीरपुर ने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसके साथ ही युवा मोर्चा नशा मुक्त, सुरक्षा युक्त अभियान का आगाज करेगा। युवाओं को सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के लिए हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। हमीरपुर जिले की हर विधानसभा क्षेत्र में 1500 युवाओं को हेलमेट प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

मार्च माह के दूसरे हफ्ते जिला हमीरपुर की हर विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर युवाओं को हेलमेट प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed