फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhaleth School received West Warrior Award

Hamirpur (Himachal) News: भलेठ स्कूल को मिला वेस्ट वॉरियर अवॉर्ड

Mon, 09 Jun 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bhaleth School received West Warrior Award
भलेठ स्कूल की प्रधानाचार्य मंजरी वी महाजन को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते सीएम सुक्खू। स्वयं।
सुजानपुर (हमीरपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेठ को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में सराहनीय योगदान के लिए राज्य स्तर पर ‘वेस्ट वॉरियर अवॉर्ड’ से नवाजा गया।
विज्ञापन

यह सम्मान होटल पीटरहॉफ में आयोजित भव्य समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) और हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यभर के विभिन्न स्कूलों को उनकी पर्यावरणीय पहलों के लिए सम्मानित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेठ ने स्कूल परिसर में हरित पहलुओं को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रधानाचार्य मंजरी वी महाजन ने बतौर इको क्लब इंचार्ज छात्रों में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed