फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bestowed; JCB put in the work of MNREGA

कोताही; मनरेगा के कार्य में लगा दी जेसीबी

Thu, 15 Apr 2021 08:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Bestowed; JCB put in the work of MNREGA
बफड़ी पंचायत में मनरेगा के कार्य में लगी जेसीबी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विकास खंड बमसन में एक पंचायत में तकनीकी सहायक और पंचायत प्रतिनिधियों में टकराव के बाद अब एक अन्य पंचायत में हो रहे विकास कार्यों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत बफड़ी में मनरेगा के तहत करवाए जाने वाले कार्यों में नियमों के विपरीत भारी मशीनरी के प्रयोग का मामला सामने आया है। जिस कार्य के लिए जेसीबी का प्रयोग किया गया है, उसके लिए पहले ही ग्राम पंचायत से मनरेगा के तहत साढ़े नौ लाख रुपये का शेल्फ पारित हो चुका है।
विज्ञापन

मनरेगा नियमावली के तहत जेसीबी मशीनरी का प्रयोग नहीं किया जा सकता। ग्राम पंचायत बफड़ी के उपप्रधान अश्वनी कुमार ने कहा कि मनरेगा स्कीम लोगों को घरद्वार पर रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए बनाई गई है, ताकि ग्रामीणों का रोजगार के लिए दूसरे जिलों व राज्यों में पलायन न हो। उन्होंने कहा कि पंचायत के अंतर्गत स्कूल परिसर के जिस डंगे के कार्य के लिए जेसीबी का प्रयोग किया गया है, उसका मनरेगा में शेल्फ डाला गया है।
विज्ञापन

उपप्रधान ने कहा कि पंचायत के कई लोगों ने उनके पास आकर विरोध जताया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पंचायती राज विभाग से इस मामले की जांच की मांग उठाई है। उधर, पंचायत के सचिव अजय कुमार ने कहा कि स्कूल के डंगे के लिए मनरेगा में सेल्फ डाला गया है। मनरेगा में जेसीबी मशीनरी का प्रयोग वर्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण विकास अभिकरण के उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी केडीएस कंवर ने कहा कि मनरेगा के तहत जेसीबी का प्रयोग करना गलत है। उन्होंने कहा कि इस बारे में खंड विकास अधिकारी बमसन से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed