फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Benefits of Sukhashray Yojana reach all eligible children and youth

Hamirpur (Himachal) News: सभी पात्र बच्चों और युवाओं तक पहुंचे सुख आश्रय योजना का लाभ

Thu, 30 Nov 2023 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एडीसी मनेश यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ जिले के सभी पात्र बच्चों एवं युवाओं तक पहुंचाएं। इससे कोई भी पात्र बच्चा एवं युवा छूटना नहीं चाहिए। बुधवार को हमीर भवन में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता खो चुके बच्चों एवं 27 वर्ष तक के युवाओं का सम्मानजनक एवं बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना आरंभ की है तथा उन्हें चिल्ड्रन्स ऑफ द स्टेट का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन


इस योजना में पात्र बच्चों एवं युवाओं के रहन-सहन, पालन-पोषण, शिक्षण-प्रशिक्षण, विवाह और मकान निर्माण सहित जीवन के सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। एडीसी ने बताया कि जिला हमीरपुर में व्यापक सर्वे के बाद इस योजना के अंतर्गत 252 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इनमें 18 वर्ष तक की आयु के 105 बच्चे और 18 से 27 वर्ष तक के 147 युवा शामिल हैं। इनमें से 12 बच्चों को बाल आश्रम सुजानपुर में रखा गया है, जबकि अन्य बच्चे अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं। बाल आश्रम सुजानपुर में बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मनेश यादव ने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान इन सुविधाओं पर लगभग 29.72 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यहां बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ ई-लाईब्रेरी की सुविधा प्रदान करने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके तहत 10 कंप्यूटर एवं वाई-फाई उपकरण स्थापित कर दिए गए हैं। आश्रम के 6 बच्चों को सुजानपुर के बेहतर सुविधाओं से युक्त निजी स्कूलों में दाखिल करवाया गया है। एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आश्रम का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा बच्चों के साथ संवाद करने के निर्देश भी दिए। सुख आश्रय योजना में इन बच्चों की उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। यही नहीं इन बच्चों को मकान निर्माण और विवाह के लिए आर्थिक मदद की व्यवस्था की गई है। बेघर बच्चों को सरकार जमीन भी दे रही है। बैठक में योजना से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार और जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने योजना का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed