{"_id":"68603fb9335268e39007af3d","slug":"beneficiaries-are-not-availing-the-facility-of-taking-oxygen-concentrator-home-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-159701-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर घर ले जाने की सुविधा का लाभ नहीं ले रहे लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर घर ले जाने की सुविधा का लाभ नहीं ले रहे लाभार्थी
Sun, 29 Jun 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डेढ़ माह पहले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर घर ले जाने की शुरू हुई सुविधा का शून्य प्रयोग हुआ है। मई माह के दूसरे सप्ताह में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में यह सुविधा शुरू की गई थी। जानकारी के अभाव के कारण अभी तक एक भी लाभार्थी ने इस सुविधा का प्रयोग नहीं किया है।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की ओर से दो से पांच दिन के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर घर ले जाने की सहूलियत दी गई है। मरीज को दो हजार रुपये की सिक्योरिटी राशि, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर सहित तमाम जानकारी देनी होगी। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रयोग करने के बाद जब वापस दिया जाएगा तो कॉलेज की ओर से सुरक्षा राशि वापस कर दी जाएगी। अगर इस्तेमाल के दौरान ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खराब हो जाता है या टूट जाता है तो उसे ठीक करने का खर्च संबंधित व्यक्ति को देना होगा।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के पास करीब 207 ऑक्सीजन कंसट्रेटर हैं। ऑक्सीजन कंसट्रेटर एक उपकरण है जो हवा से नाइट्रोजन को हटाकर ऑक्सीजन को केंद्रित करता है। यह उपकरण सांस लेने में मदद करने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करता है। खासकर उन लोगों के लिए, जिनके फेफड़े ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस डॉ. देसराज शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को घर ले जाने की सुविधा दी गई है। अभी तक एक भी मरीज ने इसका फायदा नहीं लिया है। जानकारी का अभाव इसका कारण हो सकता है। उन्होंने बताया कि लोग इस सुविधा का प्रयोग करें, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।