फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Before tying the knot, the daughters planted trees.

Hamirpur (Himachal) News: परिणय सूत्र में बंधने से पहले बेटियों ने किया पौधरोपण

Sun, 23 Nov 2025 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 23 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Before tying the knot, the daughters planted trees.
ऊखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर की अगुवाई में पौधरोपण करती बेटी व परिजन। स्रोत जागरूक पाठक
भोटा(हमीरपुर)। शादी के बंधन में बंधने से पहले बेटियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पंचायत ऊखली के उपप्रधान सुशील ठाकुर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण मुहिम से जुड़कर शनिवार को शादी के बंधन में बंधने से पूर्व दो बेटियों ने पौधारोपण किया।
विज्ञापन

पौधरोपण का गवाह बेटियों के परिजनों सहित इलाके के प्रबुद्धजन बने। उन्होंने दोनों बेटियों को सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं, तो वहीं भविष्य में भी पर्यावरण प्रेमी बने रहने का आग्रह किया।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से सुशील ठाकुर प्राकृतिक धरोहर वन संपदा के संरक्षण का प्रयास कर रहे हैं। उनके प्रयासों से न सिर्फ प्रकृति संरक्षित हो रही है, बल्कि परिवारों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पांडवीं में सुनील शुक्ला की बेटी और मैड़ में सुभाष चड्ढा की बेटी ने शादी के बंधन में बंधने से पहले फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण हितैषी होने का प्रमाण दिया।
वहीं, बेटियों ने भी पर्यावरण संरक्षण मुहिम की सराहना की तथा भविष्य में भी प्रकृति को संजोए रखने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed