फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Be sure to include coarse grains in your daily diet: Anil

दैनिक आहार में मोटे अनाज को अवश्य शामिल करें : अनिल

Tue, 20 Feb 2024 05:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगलवार को बाल विकास परियोजना सुजानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनाल में जिलास्तरीय जागरूकता शिविर लगाया गया। राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने की। उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से उगाए जाने वाले मोटे अनाज पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज एवं फाइबर काफी मात्रा में होते हैं जो हमें कुपोषण, मधुमेह, रक्तचाप, मोटापे और अन्य रोगों से बचा सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि हमारे बुजुर्ग नियमित रूप से मोटे अनाज खाते थे और वह कई बीमारियों से बचे रहते थे। उन्होंने लोगों से मोटे अनाज को अपने दैनिक आहार में अवश्य शामिल करने का आग्रह किया। अनिल कुमार ने कहा कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और बच्चों के लिए मोटे अनाज बहुत ही लाभदायक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन



समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed