फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Be careful: mobile is taking away children's voice, danger of ADHD

सावधान : मोबाइल छीन रहा बच्चों की आवाज, एडीएचडी का खतरा

Wed, 17 Apr 2024 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 17 Apr 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मोबाइल फोन का अत्याधिक इस्तेमाल बच्चों की बोलने की क्षमता को भी क्षीण कर रहा है। व्यस्तता के दौर में आजकल अधिकतर माता-पिता काम निपटाने के चक्कर में अपने बच्चों को मोबाइल फोन दे देते हैं, ताकि रोए न। वहीं, बच्चा भी मोबाइल फोन देखता रहता है। इसका प्रभाव उसके दिमाग और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

आयुष विभाग हमीरपुर में पंचकर्म विधि से ऐसे छोटे बच्चों का भी उपचार किया जा रहा है, जो जन्म के बाद कुछ समय तो बोले, लेकिन उसके बाद उन्होंने बोलना बंद कर दिया। इसके कारण छोटी आयु में बच्चों का मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना और बर्थ ट्रोमा, एडीएचडी (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) आदि हैं। डेढ़ से ढाई वर्ष आयु के बच्चे इस तरह की बीमारी से ज्यादा ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों के लगातार मोबाइल में कार्टून आदि देखने से उनकी बोलने और सुनने की क्षमता क्षीण हो रही है। ऐसे करीब आठ बच्चों का आयुष अस्पताल हमीरपुर में पंचकर्म विधि से उपचार चल रहा है। वहीं चिकित्सक बच्चों को जंक फूड और मोबाइल आदि से दूर रखने की भी सलाह दे रहे हैं। आयुष अस्पताल हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप सिंह ने कहा कि आयुष अस्पताल में पंचकर्म पद्धति से हर तरह के रोग का इलाज किया जाता है और इसके परिणाम बहुत ही अच्छे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे बोलने की तरफ नहीं दे रहे ध्यान

बच्चे आठ नौ माह होने के बाद मां, पापा, दादी जैसे शब्दों का उच्चारण करना शुरू कर देते हैं। मगर आज के दौर में व्यस्तता अधिक है। ऐसे में अभिभावक भी बच्चों को मोबाइल आदि लगाकर दे देते हैं और बच्चा उसमें ही लगा रहता है। बोलने की तरफ ध्यान नहीं दे रहा। मोबाइल की हानिकारक रेडिएशन उनके दिमाग को प्रभावित कर रही हैं। इससे उनके सुनने व बोलने की शक्ति क्षीण हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed