फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bcom degree holder daughter will run the bus

बीकॉम डिग्री धारक बेटी चलाएगी बस

Tue, 23 Feb 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bcom degree holder daughter will run the bus
एचआरटीसी ड्राइविंग स्कूल में बस चलाना सीखने वाली कश्मीर की नैन्सी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। बीकॉम डिग्री धारक 21 वर्षीय नैंसी वोल्वो बस चालक बनने का सपना संजोए है। मां ने बस चलाने के लिए प्रेरित किया तो नैंसी दो माह का बस चालक प्रशिक्षण हासिल करने हमीरपुर एचआरटीसी डिपो में पहुंच गई। अब यह दो माह का प्रशिक्षण इसी सप्ताह पूरा होने जा रहा है। कुछ हटकर करने के जज्बे के चलते हमीरपुर की ग्राम पंचायत कश्मीर की बेटी नैंसी (21) ने बस चलाने का प्रशिक्षण ले रही है।
विज्ञापन

ड्राइविंग स्कूल में प्रशिक्षण के दौरान उसने बस को चलाने के साथ-साथ इसके कलपुर्जों के बारे में भी ज्ञान पाया है। एचआरटीसी हमीरपुर के प्रशिक्षक अजय कुमार ने इस बेटी को भारी वाहन चलाना सिखाया है। अजय का कहना है कि कुल 17 प्रशिक्षुओं में यह इकलौती लड़की है। आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि यह जिला के लिए गर्व की बात है। नैैंसी अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है। नैंसी ने कहा कि शिमला की सीमा ठाकुर हिमाचल की इकलौती बस चालक हैं। उनसे प्रेरित होकर बस चलाने की ठानी। उनका सपना एचआरटीसी में वोल्वो बस चालक बनना है। मां ने प्रेरित किया और इससे भी बड़ा वाहन चलाने के लिए कहा। उसके पिता चंडीगढ़ पुलिस में हैं, जबकि माता गृहणी हैं। एक भाई हर्ष है जो बंगाणा से आईटीआई कर रहा है।

बस सीखने का प्रशिक्षण लेने वाली नैन्सी आरएम हमीरपुर व प्रशिक्षक के साथ।

बस सीखने का प्रशिक्षण लेने वाली नैन्सी आरएम हमीरपुर व प्रशिक्षक के साथ।- फोटो : Hamirpur-HP

एचआरटीसी कार्यशाला हमीरपुर में बस चलाने के लिए सीट पर बैठीं नैन्सी।

एचआरटीसी कार्यशाला हमीरपुर में बस चलाने के लिए सीट पर बैठीं नैन्सी।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed