{"_id":"676c9f64d13ecbb9b801719a","slug":"bassi-market-will-be-expanded-with-one-crore-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-144217-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस्सी बाजार का एक करोड़ से होगा विस्तारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस्सी बाजार का एक करोड़ से होगा विस्तारीकरण
Thu, 26 Dec 2024 08:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
विजय ठाकुर
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के मुख्यालय बस्सी बाजार का विस्तारीकरण कार्य शुरू हो गया है। बाजार में लोगों की सुविधा के लिए एक साथ दो बाईपास का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
इन बाईपास के निर्माण पर एक करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। प्रथम चरण में बस्सी चौक-शम्मू ताल सड़क बाईपास और दूसरे चरण में शम्मू ताल-बैलग चौक बाईपास का कार्य करवाया जा रहा है। बाईपास का निर्माण कार्य होने से अब बस्सी बाजार का विस्तार होगा।
पूरा बस्सी बाजार एक गोले के रूप में होगा, जिसके दोनों ओर से वाहनों को जाने के लिए सुविधा मिलेगी। वहीं, दुकानदार भी अपनी दुकानों का विस्तार कर सकेंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से बस्सी चौक से निर्माणाधीन बस अड्डे सम्मू ताल तक बाईपास सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया, जिसमें सड़क को चौड़ा करने और दोनों ओर निकासी नालियों का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी और शम्मू ताल से बैलग चौक तक बाईपास सड़क का निर्माण कार्य भी जोरों पर चला हुआ है। सड़क का विस्तार किया जा रहा है। भोरंज के मुख्य बस्सी बाजार में सड़क को चौड़ा कर लोगों की सुविधा के लिए फुटपाथ का निर्माण व नालियों के निर्माण में लगभग 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
वर्तमान में बस्सी बाजार में भोरंज उपमंडल के सभी कार्यालय हैं, लेकिन बाजार के तंग होने से अकसर वाहन चालकों और दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जबकि इसके अतिरिक्त अन्य बाजारों में काफी जगह थी, ऐसे में लोगों की मांग पर बाजार का विस्तारीकरण कार्य शुरू हुआ है।

सुरेश,किसान

सुरेश,किसान