फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Barsar civil hospital facing shortage of staff

Hamirpur (Himachal) News: स्टाफ की कमी से जूझ रहा सिविल अस्पताल बड़सर

Fri, 24 Mar 2023 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में विशेषज्ञ चिकित्सकों पद रिक्त होने से मरीजों को इलाज करवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों राकेश शर्मा, शुभम शर्मा, पुनीत उप्पल, रवि वर्मा, राकेश राणा और सतीश सोनी ने कहा कि बड़सर अस्पताल 52 पंचायतों के केंद्र बिंदु पर स्थित है। अस्पताल में प्रतिदिन 150 से 200 के बीच ओपीडी है लेकिन वर्तमान में अस्पताल में एनेस्थिसिया विभाग में केवल ही एक विशेषज्ञ चिकित्सक कार्यरत है।
विज्ञापन

इसके सहारे पूरा अस्पताल चलाया जा रहा है। वहीं, अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ और शिशु रोग विशेषज्ञ का पद आठ से रिक्त चल रहा है लेकिन विभाग की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सकों के बदले अस्पताल में पांच एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी है। जिनका अनुभव अभी तक एक से तीन वर्षों तक का है। ऐसे में इन एबीबीएस चिकित्सकों की ट्रेनिंग जिन विशेषज्ञों की देखरेख में होनी थी उन्हें विशेषज्ञों की जगह कार्य करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञों के रिक्त पद होने से मरीजों को आपातकालीन स्थिति में दूर दराज के अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है और अस्पताल में रिक्त पदों को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं होती। हालांकि पूर्ण रूप में सिविल अस्पताल में मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ का होना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में रिक्त विशेषज्ञों के पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने के लिए सरकार को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही बड़सर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भर दिए जाएंगे।

डॉ. बृजेश शर्मा, बीएमओ बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed