{"_id":"621d119b539a38770f2ef87c","slug":"bari-and-tapre-won-the-basketball-competition-hamirpur-hp-news-sml401115360","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारीं और टपरे पंचायतों के नाम रही बास्केटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारीं और टपरे पंचायतों के नाम रही बास्केटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
बास्केटबाल की विजेता टीमों को पुरस्कृत करतीं जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी और बारीं पंचायत के प्?
- फोटो : Hamirpur-HP
टौणीदेवी (हमीरपुर)। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के खेल महाकुंभ के बास्केटबाल मुकाबलों में बारीं और टपरे पंचायत की टीमें विजयी रहीं। जिला परिषद की अध्यक्ष बबली देवी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। बारीं पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
सांसद खेल महाकुंभ के टौणी देवी में हुए मकाबले में महिलाओं ने बारीं पंचायत की टीम विजेता रही। इसी तरह से पुरुष वर्ग में कई टीमों ने भाग लिया तथा कई रोमांचक मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबला बारीं और टपरे पंचायतों की टीमों के मध्य हुआ। इसमें टपरे की टीम ने बारीं पुरुष वर्ग की टीम को 59-33 के अंतर से पराजित किया। टपरे के शुभम चौहान को मैच ऑफ द मैच दिया गया। टपरे और बारीं की टीमें दोनों ही टौणी देवी की स्थानीय टीमें थीं। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में वॉरियर ने टौणी देवी को 11-02, पहले सेमीफाइनल में टपरे की टीम ने गवारडू को 42-32, दूसरे सेमीफाइनल में बारीं ने सुजानपुर को 24-18 के अंतर से पराजित किया।
जिला परिषद अध्यक्ष को आयोजन समिति के अध्यक्ष कपिल मोहन शामा व सुरजीत ने सम्मानित किया। शामा ने बताया कि इसी कड़ी में क्रिकेट के मुकाबले पांच मार्च से एनआईटी हमीरपुर व सुजानपुर में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
नाल्टी ने वॉलीबाल मैच जीता
हमीरपुर। हमीरपुर स्कूल मैदान में चल रहे सांसद खेल महाकुंभ सीजन-2 में वॉलीबाल मैच सोमवार को भी जारी रहे। पहले मैच में नाल्टी का झगड़िगानी स्कूल की टीम के साथ मुकाबला हुआ। इसमें नाल्टी ने झगड़ियानी को हराया। पहले मैच में मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकर्ता वीना कपिल रहे। दूसरा मैच नाल्टी की टीम और खटवीं के बीच खेला गया। इसमें नाल्टी ने खटवीं को हराया।
तीसरा मैच ग्राम पंचायत बन और ग्राम पंचायत टिक्कर बीच हुआ। इसमें टिक्कर की टीम विजेता रही। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में हमीरपुर नगर परिषद की पार्षद सुदेश आनंद ने शिरकत की।