फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bar association demonstrated against Advocate Amendment Bill

Hamirpur (Himachal) News: अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में बार एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Feb 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 25 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bar association demonstrated against Advocate Amendment Bill
हमीरपुर न्यायिक परिसर के बाहर जिला बार एसोसिएशन के सदस्य केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हु
हमीरपुर। केंद्र सरकार की ओर से वकीलों के ऊपर अधिवक्ता संशोधन बिल को लागू करने पर सोमवार को बार एसोसिएशन हमीरपुर के सदस्यों ने न्यायिक परिसर के बाहर अध्यक्ष सुरेश कुमार की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने संशोधन बिल को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश बार काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी नए बिल का विरोध करते हैं क्योंकि अगर कोई व्यक्ति मुकदमा हार जाता है तो वकीलों पर मुकदमा कर सकता है, जिसका वकील पूरी तरह से विरोध करते हैं। रोहित शर्मा ने कहा कि देश में हर संस्थान को खत्म करने का काम केंद्र सरकार कर रही है
विज्ञापन


अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन सुरेश कुमार ने कहा कि अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में पूरे हिमाचल में प्रदर्शन किया गया और काले कानून के विरोध में वकीलों ने हड़ताल की। सरकार की ओर से बिल को होल्ड कर दिया है लेकिन अगर दोबारा से बिल को लागू करने की बात की जाती है तो वकील सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed