{"_id":"68cc02c228d854f41907e80c","slug":"bank-officials-should-be-generous-in-allocating-small-loans-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-167182-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: छोटे-छोटे ऋणों के आवंटन में उदारता दिखाएं बैंक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: छोटे-छोटे ऋणों के आवंटन में उदारता दिखाएं बैंक अधिकारी
Fri, 19 Sep 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 19 Sep 2025 06:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक वीरवार को हमीर भवन में उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 30 जून को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही की उपलब्धियों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की वार्षिक ऋण योजना में जिले में 2282.16 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन का लक्ष्य तय किया गया है और पहली तिमाही में 26.77 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करते हुए कुल 610.93 करोड़ रुपये का ऋण जारी किया जा चुका है। इस दौरान जिले में सभी बैंकों की जमा राशि 16059.1 करोड़ रुपये और ऋण राशि 3861.75 करोड़ रुपये रही। जिला का ऋण-जमा अनुपात 24.05 प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि जिला के ऋण-जमा अनुपात में अभी भी काफी सुधार की आवश्यकता है।
उपायुक्त ने सभी बैंक अधिकारियों से कहा कि वे आम लोगों, विशेषकर छोटे कारोबारियों और कृषि एवं इससे संबंधित क्षेत्रों को ऋण आवंटन में उदारता दिखाएं। इससे जिले के ऋण-जमा अनुपात में सुधार होगा और बैंकों का कारोबार एवं आम लोगों का वित्तीय समावेशन भी बढ़ेगा। जिला हमीरपुर में कृषि, पशुपालन, एमएसएमई, स्वयं सहायता समूह और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण आवंटन के साथ-साथ सोलर प्लांट, शिक्षा ऋण और हाउस लोन में भी इसकी काफी अच्छी संभावनाएं हैं। आम लोगों को ऋण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक करने के लिए सभी बैंक फील्ड में अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करें।