{"_id":"62a0ee37433ab86f6b6cbb69","slug":"band-master-died-in-marriage-in-nadaun-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml4115173183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में आए बैंड मास्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में आए बैंड मास्टर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। उपमंडल नादौन में आयोजित एक शादी समारोह में आए बैंड मास्टर की खून की उल्टी आने के बाद मौत हो गई। सहयोगियों ने उसे उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में सभी टेस्ट करवाने के बाद सायं 3:00 बजे रिपोर्ट मिली, जिसके बाद पीड़ित ने भोजन किया। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद जब वह घर के लिए चलने लगा तो बीच रास्ते में उसने गाड़ी रोकने के लिए कहा। होटल हमीर के समीप गाड़ी से उतरते ही उसने फिर से खून की उल्टी की और वहीं पर दम तोड़ दिया।
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित करने के बाद बैंड के सदस्य उसे अपने साथ ले गए। मृतक व्यक्ति जीतराम (55) जिला कांगड़ा का रहने वाला है और नादौन में एक शादी समारोह में आया हुआ था। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि पुलिस में इस बारे में कोई सूचना न मिलने से मामला दर्ज नहीं हुआ।