फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Badsar police arrested three youth with 1.42 grams Chitta and three grams with 50 grams of Charas

बड़सर पुलिस ने 1.42 ग्राम चिट्टे और 50 ग्राम चरस के साथ तीन धरे

Tue, 09 Mar 2021 07:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Badsar police arrested three youth with 1.42 grams Chitta and three grams with 50 grams of Charas
Badsar police arrested three youth with 1.42 grams Chitta and three grams with 50 grams of Charas
बिझड़ी/बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पुलिस ने चरस और चिट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना बड़सर के तहत पुलिस चौकी बिझड़ी की टीम ने जिला बिलासपुर के कार सवार दो युवकों से 1.42 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस सोमवार रात को बिझड़ी क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान अनूप कुमार और अशोक कुमार निवासी गांव घंडालवीं तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर कार में सवार होकर आए और पुलिस को देखकर घबराए। तलाशी लेेने पर इनसे 1.42 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मंगलवार को इन्हें जमानत पर रिहा किया गया है। दूसरे मामले में पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के तहत पुलिस ने चकमोह के युवक अजय कपिल से 50.21 ग्राम चरस बरामद की है। सोमवार रात को पुलिस गश्त के दौरान पुलिस ने अजय से चरस बरामद की है। एचएचओ बड़सर मस्तराम नायक का कहना है कि दोनों मामले दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed