Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Badsar Hospital's oxygen plant becomes showpiece

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट बना शोपीस

Mon, 25 Aug 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 25 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Badsar Hospital's oxygen plant becomes showpiece
सिविल अस्पताल बड़सर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट। संवाद
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में लाखों रुपये की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। साढ़े तीन साल पहले अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के मद्देनजर स्थापित ऑक्सीजन प्लांट शोपीस बना हुआ है।
विज्ञापन

इससे आपात स्थिति में मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंंडरों के साथ वार्डों में दाखिल किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में प्लांट को स्थापित करते समय हर वार्ड तक ऑक्सीजन की सुविधा मुहैया करवाई गई थी, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

हालांकि, अस्पताल में प्लांट से सप्लाई का कार्य शून्य है। मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई देने के लिए विभाग की ओर से अस्पताल में तकनीशियन की नियुक्ति नहीं की गई है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 450 के करीब ओपीडी है। ऊना और बिलासपुर जिले की सीमा के साथ लगते गांवों के लोग भी स्वास्थ्य जांच और बीमारियों का उपचार करवाने के लिए अस्पताल में पहुंचते हैं, लेकिन मरीजों को अस्पताल में सभी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट 2021 में स्थापित किया गया। मार्च 2022 में बिझड़ी के ताल स्टेडियम में जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसका उद्घाटन किया था। इसके बाद जून में इस ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करके सीधा अस्पताल के वार्डों में बेड पर ऑक्सीजन पहुंचे, इसका प्रबंध किया गया था। लेकिन, प्लांट स्थापित होने के बाद विभाग की ओर अस्पताल में तकनीशियन की नियुक्ति नहीं की गई।
इससे लाखों की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट धूल फांक रहा है। आपात स्थिति में अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने की मांग की है।

ब्यान:
अभी तक अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को शुरू नहीं किया जा सका है। प्लांट को संचालित करने के लिए तकनीशियन की आवश्यकता होती है। अस्पताल में कोई भी तकनीशियन नियुक्त नहीं है। ऐसे में ऑक्सीजन प्लांट को शुरू नहीं किया जा सका है। इस संदर्भ में सरकार को लिखकर भी भेजा गया है।
-अरविंद टंडन, बीएमओ, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed