{"_id":"679a7bb514574f1c5100cebe","slug":"badminton-competition-will-start-from-february-9-applications-open-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-146967-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नौ फरवरी से शुरू होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता, आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नौ फरवरी से शुरू होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता, आवेदन शुरू
Thu, 30 Jan 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। हमीरपुर की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता नौ फरवरी को आरंभ होने जा रही है। हमीरपुर बैडमिंटन संघ के सचिव शम्मी सोनी ने बताया कि हमीरपुर जिले की वैटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता 35 से 70 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों को जन्म प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता एकल, युगल और मिश्रित सभी वर्गों की होगी और फिर यहां से विजेता और उपविजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
विज्ञापन