फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Badhani became the winner in volleyball and Mahal's team became the runner up.

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल में बधानी विजेता और महल की टीम बनी उपविजेता

Tue, 14 Jan 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Badhani became the winner in volleyball and Mahal's team became the runner up.
वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में विजेता महल की टीम आयोजकों के साथ। स्रोत संघ
सचित्र
विज्ञापन

खंड स्तरीय खेल महाकुंभ में वॉलीबाल में 10 और बैड़मिंटन में 16 टीमों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू(हमीरपुर)। नेहरू युवा केंद्र एवं खेल विभाग हमीरपुर की ओर से खेल मैदान भ्याड़ में खंड़ स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका समापन सोमवार को हुआ।
16 दिन तक चली प्रतियोगिता में वॉलीबाल, बैडमिंटन, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर व दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। युवा कला मंडल भ्याड़ के अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि 29 दिसंबर से 12 जनवरी तक बैडमिंटन खेल की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें क्षेत्र की 16 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किय। इसमें आशीष धमरोल की टीम विजेता और सन्नी महल की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

वॉलीबाल खेल मुकाबले में 10 टीमों ने भाग लिया। इसमें बधानी और महल की टीम के बीच फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर हुई, जिसमें बधानी टीम विजेता और महल टीम उपविजेता बनी। युवा खेल महाकुंभ में स्थानीय लोगों व खिलाड़ियों ने खूब आनंद लिया। युवा कला मंडल भ्याड़ के सभी वरिष्ठ सदस्यों के प्रयास से युवा खेल महाकुंभ का सफल आयोजन हुआ। समापन समारोह में अमरजीत, रमेश, सेठी प्रसाद, राज कुमार, शम्मी, जीवन, सुनील, ओम प्रकाश, संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed