फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bad new for postoffice custmer

डाकघर के बचत खाते में 500 से कम रुपये रखने पर 11 के बाद कटेगा चार्ज

Tue, 08 Dec 2020 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
bad new for postoffice custmer
bad new for postoffice custmer
हमीरपुर। देशभर के उपभोक्ताओं का डाकघर के बचत खाते में 500 रुपये से कम अधिशेष रखने पर 11 दिसंबर के बाद रखरखाव चार्ज कटना शुरू हो जाएगा। डाक विभाग ने खाते का न्यूनतम अधिशेष 500 रुपये करने के लिए उपभोक्ताओं को 11 दिसंबर तक की मोहलत दी है। 11 के बाद यदि उपभोक्ताओं के खाते में 500 रुपये से कम राशि होगी तो स्वत: ही खाते का रखरखाव शुल्क कटना शुरू हो जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को हानि झेलनी पड़ सकती है। डाक विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि 11 दिसंबर से पहले ही अपने खाते में न्यूनतम 500 रुपये राशि रखें।
विज्ञापन

डाकघरों में पूर्व में शून्य रुपये से खाते शुरू हुए थे, लेकिन बीते वर्ष ही डाक विभाग ने इन खातों में न्यूनतम 500 रुपये रखना अनिवार्य किया। लॉकडाउन और कोरोना वायरस के चलते इसके लिए उपभोक्ताओं को 11 दिसंबर तक की मोहलत दी गई। अब अगर 11 दिसंबर के बाद जिन खातों में न्यूनतम 500 रुपये नहीं होंगे, विभाग उन खातों का मेंटेनेंस चार्ज काटना शुरू कर देगा। प्रवर अधीक्षक डाक विभाग मंडल हमीरपुर आरके चौधरी ने कहा कि 11 दिसंबर के बाद जिन बचत खातों में न्यूनतम 500 रुपये नहीं होंगे, उनके रखरखाव शुल्क काटे जाएंगे। डाक विभाग के बचत खाते में अब न्यूनतम 500 रुपये रखना अनिवार्य कर दिया गया है। उपभोक्ता अपने खातों में 11 से पहले न्यूनतम राशि जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed