फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Babu of Road Transport Corporation Depot Hamirpur will give duty in the field

Hamirpur (Himachal) News: फील्ड में ड्यूटी देंगे पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के बाबू

Fri, 15 Dec 2023 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के मुख्य कार्यालय में सेवाएं देने वाले कर्मचारी सुबह के समय बसों में सवारियों की टिकटों का निरीक्षण भी करेंगे। जिले में यह कार्य शुरू कर दिया गया है। अब सालभर रूटीन से कर्मचारी इस कार्य को करेंगे। पथ परिवहन निगम हमीरपुर प्रबंधन की ओर से जिले में छह टीमें गठित कर इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। यह टीमें बड़सर, भोटा, लदरौर, गलोड़, नादौन, अवाहदेवी और सुजानपुर से आने वाली बसों के यात्रियों की टिकटों की जांच बीच रास्तों में कर रही हैं। टीम के कर्मचारी सुबह आठ बजे से लेकर दस बजे तक इस कार्य को निपटा रहे हैं और सुबह 10:15 बजे मुख्य कार्यालय में अपनी ड्यूटी को भी निभा रहे हैं। इस तरह का कार्य इससे पहले निगम के कर्मचारियों की ओर से नहीं किया गया है। हमीरपुर डिपो प्रबंधन ने पथ परिवहन निगम को घाटे से उबारने के लिए यह कदम उठाया है। हालांकि, पथ परिवहन निगम हमीरपुर कुछ घाटे में चल रहे रूटों को बंद करने की तैयारी में भी है लेकिन इससे पहले डिपो प्रबंधन यह जांचना चाह रहा है कि इस घाटे के पीछे कम सवारियां होना कारण है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। यह टीम सप्ताह में तीन दिन सड़कों पर खड़े रहकर कई जगहों पर यात्रियों को दी जाने वाली टिकटों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बाक्स

एचआरटीसी डिपो हमीरपुर ने गठित की हैं छह टीमें
पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक ने बताया कि जिले में कर्मचारियों की छह टीमें गठित कर बसों में टिकटों की जांच की जा रही है। यह अभियान सप्ताह में तीन दिन चलाया जा रहा है। इससे टिकटें न काटने वाले परिचालकों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed