फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   baba temple open late due to corona

दियोटसिद्ध में सुरक्षा कर्मचारी आई पॉजिटिव, रविवार को चार घंटे देरी से खुला मंदिर

Sun, 22 Nov 2020 07:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
baba temple open late due to corona
दियोटसिद्ध मंदिर में दर्शनों के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के कपाट रविवार को सुबह दस बजे खुले। इसका कारण यहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड महिला जवान का कोरोना संक्रमित पाया जाना रहा। इसके बाद शनिवार शाम और रविवार सुबह मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया गया और सुबह छह बजे खुलने वाले मंदिर को चार घंटे देरी से दस बजे खोला गया। रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है और कपाट दस बजे खुलने के चलते बाबा के दर्शन करने के लिए भक्तों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मंदिर सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों के रैंडम सैंपल लिए गए थे। जिनकी रिपोर्ट बीते शनिवार को आई थी। इनमें से एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पॉजिटिव पाई गई। जिसके चलते मंदिर खोलने में चार घंटे का अतिरिक्त समय लगा। एहतियात के तौर पर उस महिला होमगार्ड कर्मचारी को आइसोलेट करवा दिया गया है।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर का कहना है कि मंदिर में तैनात होमगार्ड की एक महिला कर्मचारी के पॉजिटिव आने के चलते रविवार को मंदिर को करीब 10 बजे खोला गया। पूरा मंदिर सैनिटाइज करवाया गया है। आने वाले समय में भक्तों को मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा। अब करोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है। मंदिर अधिकारी ने सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed