{"_id":"5e0796bb8ebc3e881c6b98d2","slug":"baba-balaknath-temple-open-hamirpur-hp-news-sml3192186100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रातभर खुला रहेगा बाबा बालक नाथ मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रातभर खुला रहेगा बाबा बालक नाथ मंदिर
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। नववर्ष की पूर्व संध्या पर देशभर में जश्न का माहौल रहता है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भी लाखों की संख्या में लोग नए साल पर जश्न मनाने के लिए पहुंचते हैं। इसी दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं का तांता नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लगता है। बाबा बालक नाथ न्यास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को नववर्ष की संध्या पर रातभर खुला रखेगा।
बाबा बालक नाथ न्यास दियोटसिद्ध के अध्यक्ष एवं एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने का भी उचित प्रबंध किया गया है। नव वर्ष पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए क्षेत्र की सराय में सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर बाबा बालक नाथ मंदिर को फूलों से भी सजाया जाएगा। वहीं, भव्य जागरण का आयोजन भी किया जाएगा।