फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Baba Balak Nath Temple will have online accounts of donation count, budget expenditure and ration sales.

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में चढ़ावा गणना, बजट खर्च और राशन बिक्री का लेखा-जोखा होगा ऑनलाइन

Wed, 24 Dec 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 24 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Baba Balak Nath Temple will have online accounts of donation count, budget expenditure and ration sales.
बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक में उपस्थित चेयरमैन और ट्रस्टी। विभाग। - फोटो : ऊंचाहार ब्लॉक में मंगलवार को चस्पा पंचायत चुनाव की अंतिम सूची को देखते लोग।
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में अब चढ़ावा गणना, बजट खर्च और राशन बिक्री का लेखा-जोखा समेत तमाम व्यवस्था ऑनलाइन होगी। मंदिर न्यास की ओर से अब एक हाईटेक बेवसाइट डिजाइन करवाई जाएगी, जिस पर यह तमाम लेखा-जोखा लाइव होगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सरायों की बुकिंग और बुकिंग का स्टेटस भी श्रद्धालु ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे, इससे उन्हें बुकिंग करने में आसानी होगी। इस व्यवस्था के लागू होने से चढ़ावा गणना, राशन बिक्री, बकरा नीलामी सहित तमाम कार्यों में पादर्शिता सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध की मंगलवार को चेयरमैन एवं एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह बड़े निर्णय लिए गए है। न्यास ने प्रदेश सरकार के आईटी विभाग को बेवसाइट डिजाइन करने के लिए पहले ही प्रस्ताव भेज रखा है। न्यास की बैठक में इस योजना को मंजूरी मिलते ही अब यह कार्य जल्द सिरे चढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में बालयोगी के दरबार चढ़ने वाले करंसी नोट को बाजार कीमत के अनुसार बेचा जाएगा। इस निर्णय से करंसी नोट फटेंगे नहीं और न्यास की आमदनी में इजाफा होगा।

भरे जाएंगे 60 पद, एसएमसी शिक्षकों पर भी चर्चा
बैठक में मंदिर न्यास में 60 विभिन्न पद सृजित करने, मुख्य रूप से टेक्निकल मैनेजर, चढ़ावा गणना की एसओपी में संशोधन, गोशाला में मौजूद गोवंश की देखभाल के लिए पशु चिकित्सक व सहायक सहित अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने पर चर्चा की गई। वहीं, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण, बिझड़ी बाजार व तहसील चौक पर सांकेतिक बोर्ड लगाने, मंदिर न्यास के कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर नौकरी प्रदान करने, मंदिर कर्मचारियों की पेंशन के लिए 7.92 करोड़ रुपये की राशि को कर्मचारी कल्याण निधि में जमा करवाने के अलावा न्यास द्वारा संचालित विशेष संस्थानों में एसएमसी आधार पर रखे शिक्षकों को प्रशिक्षु टीचरों में परिवर्तित करने पर भी मंथन किया गया। इसी के साथ कर्मचारी कल्याण निधि से कर्मचारियों को प्रदान किए जाने वाले तीन फीसदी लाभ को बढ़ाकर 10 फीसदी करने को लेकर भी चर्चा की गई।

सुरक्षा कर्मियों का बढ़ेगा वेतन
बैठक में भूतपूर्व सैनिकों के वेतन को अन्य मंदिर की तर्ज पर देने को लेकर भी चर्चा की गई। दियोटसिद्ध में नैनादेवी, ज्वालाजी शक्तिपीठ की तुलना में पूर्व सैनिक सुरक्षा कर्मियों को कम वेतन मिल रहा है। अब इन्हें नैनादेवी और ज्वालाजी की तर्ज पर वेतन दिया जाएगा। इससे 30 के लगभग सुरक्षा कर्मियों को वित्तीय लाभ मिलेगा।


शॉपिंग कांप्लेक्स की दुकान पांच साल के लिए आवंटित
इसके साथ ही शॉपिंग कंप्लेक्स की दुकानों को पांच वर्ष की अवधि के लिए लीज पर देने को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम संगठन दियोटसिद्ध को खंड विकास अधिकारी बिझड़ी के नाम पर देने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed