{"_id":"67822d75544e43ef17083a40","slug":"baba-balak-nath-temple-trust-employees-will-get-pension-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-145568-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के कर्मचारियों की मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के कर्मचारियों की मिलेगी पेंशन
Sat, 11 Jan 2025 05:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय से कर्मचारी पेंशन की कर रहे थे मांग, जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी/दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध न्यास के कर्मचारियों को अब पेंशन की सुविधा मिलेगी। इससे न्यास के अधीन कार्यरत 200 से अधिक कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी।
मुख्य आयुक्त और सचिव, भाषा एवं संस्कृति विभाग ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के कर्मचारियों के कल्याण निधि के नियमों को मंजूरी दे दी है। मंजूरी के तहत कर्मचारी कल्याण निधि पर होने वाला सारा खर्च मंदिर न्यास अपने संसाधनों से वहन करेगा और किसी भी स्थिति में राज्य सरकार पर इसकी जिम्मेदारी नहीं होगी। वहीं, इस संबंध में बनाए जाने वाले नियम और योजना मंदिर के मुख्य आयुक्त और सचिव, भाषा एवं संस्कृति विभाग की मंजूरी से लागू होंगे।
प्रधान धर्मस्थल कर्मचारी संघ दियोटसिद्ध के प्रधान विजय लखनपाल ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध दौरे के दौरान कर्मचारियों की मांगों को सुना था। इसके उपरांत अब मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को बढ़ी राहत प्रदान की है। लखनपाल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने कर्मचारियों की मांग को मजबूती से रखा और पूरा करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। न्यास कर्मचारी शीघ्र ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर उनका धन्यवाद करेंगे और उन्हें सम्मानित भी करेंगे।

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद
विज्ञापन