फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Baba Balak Nath Temple Deotsiddh echoed with cheers

Hamirpur (Himachal) News: जयकारों से गूंजा बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध

Sun, 11 Aug 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 11 Aug 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Baba Balak Nath Temple Deotsiddh echoed with cheers
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध जत्था लेकर पहुंचे पंजाब के श्रद्धालु। संवाद
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में शनिवार को श्रावण नवरात्रों के अवसर पर श्रद्धा का अपार सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पौणाहारी के दर्शन किए और भक्तिपूर्वक भजन-कीर्तन में भाग लिया। पंजाब और अन्य बाहरी राज्यों से आए भक्तों के जत्थे मंदिर परिसर में बाबा के जयकारे लगाते हुए और दिनभर भजन-कीर्तन करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे पानी और लंगर की व्यवस्था की। शनिवार सुबह आरती के बाद श्रद्धालु लंबी कतारों में लग गए, और दोपहर तीन बजे तक दर्शन करने के लिए कतार में बने रहे। पंजाब के होशियारपुर से आए करतार, जसविंदर, मनप्रीत, डिपंल, हन्नी, और रकुलप्रीत ने बताया कि वे हर साल अपने गांव से श्रावण नवरात्र के दौरान शक्तिपीठों के दर्शन करते हुए बाबा बालक नाथ मंदिर आते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में भक्तों के लिए न्यास द्वारा पूरी तरह से सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन

दियोटसिद्ध चौकी प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी के जवानों और होमगार्ड के 35 जवान तैनात किए गए हैं। मंदिर के बैरियर नंबर दो से ऊपर गाड़ियों को जाने की अनुमति नहीं दी गई, केवल परमिट वाली गाड़ियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी, ताकि मंदिर के आसपास जाम की स्थिति न उत्पन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि श्रवण माह नवरात्र के दौरान हजारों भक्त दियोटसिद्ध आते हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए न्यास प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं।

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध जत्था लेकर पहुंचे पंजाब के श्रद्धालु। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध जत्था लेकर पहुंचे पंजाब के श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed