फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   AYUSH department will celebrate Yoga Day at 12 places

Hamirpur (Himachal) News: 12 स्थानों पर योग दिवस मनाएगा आयुष विभाग

Thu, 20 Jun 2024 06:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
बचत भवन में सुबह 6:30 बजे योगाभ्यास करेंगे अधिकारी-कर्मचारी और लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग शुक्रवार सुबह जिला हमीरपुर के 12 महत्वपूर्ण स्थानों पर योगाभ्यास सत्र आयोजित करेगा। इस दौरान आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक लोगों को योगाभ्यास करवाएंगे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. देश राज वर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय हमीरपुर में बचत भवन के अलावा जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर, एनआईटी परिसर, कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़, राजकीय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी, उपमंडलीय दंडाधिकारी कार्यालय भोरंज, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़सर, संत निरंकारी भवन नादौन, डीडीएम साई कॉलेज नादौन, बाबा बालक नाथ ट्रस्ट दियोटसिद्ध और जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में भी विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे से आरंभ होने वाले इन योगाभ्यास सत्रों में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता और लोग भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। डॉ. देश राज वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर जिला हमीरपुर के 71 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों और 5 आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी योग से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है और व्यस्तताओं से भरी अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करके हम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी जिलावासियों से शुक्रवार सुबह विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे योग शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।




जिलाभर के स्कूलों में भी शुक्रवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने योग की रिपोर्ट अपलोड करेंगे। योग क्रियाओं के माध्यम से विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण और शारीरिक विकास का संदेश देंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार कौशल ने कहा कि जिलाभर के स्कूलों में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर योग क्रियाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed