फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Awareness programs should be conducted in schools on drug prevention: Bhagat

नशा निवारण पर स्कूलों में करवाए जाएं जागरूकता कार्यक्रम : भगत

Fri, 20 Sep 2024 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल प्रबंधकों को गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को फीस में 25 फीसदी अनुदान देने के दिए निर्देश
विज्ञापन

डुग्घा कलां के निजी स्कूल में नशा निवारण विषय पर प्रबंधकों की साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से शुक्रवार को नशा निवारण विषय पर निजी स्कूल प्रबंधकों के लिए डुग्घा कलां के निजी स्कूल में बैठक की गई। इसकी अध्यक्षा उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल ने की जबकि पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। बैठक में निजी स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष देवराज ठाकुर, प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बैठक में शिक्षा विभाग तथा पुलिस प्रशासन की ओर से निजी स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बधाई दी।

पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने स्कूल प्रबंधकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने, बच्चों को नशे से दूर रखने, सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे से बचाने के लिए समय-समय पर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों को नशे से बचाया जा सके। इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल ने नई शिक्षा नीति के तहत आने वाले नियमों, स्कूल निजी प्रबंधकों को स्कूल में गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को फीस में 25 फीसदी अनुदान देने और स्कूल के प्रोस्पेक्टस पर भी यह नियम दर्शाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों पर अनुभवी चालकों को रखा जाए ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सही रूप से हो सके। इस मौके पर अश्वनी कुमार, राजेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed