{"_id":"684b2d0a2fc72db6450350f7","slug":"awareness-program-organized-in-gram-panchayat-palpal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-158341-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ग्राम पंचायत पलपल में जागरूकता कार्यक्रम करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ग्राम पंचायत पलपल में जागरूकता कार्यक्रम करवाया
Fri, 13 Jun 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। जय बाबा कमलाहिया अराधना की ओर से ग्राम पंचायत पलपल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, आपदा प्रबंधन तथा स्वच्छता जैसे सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान एवं संस्था के मार्गदर्शन मंडल के सदस्य जोगिंद्र सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार ने विस्तार से सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, प्राकृतिक व मानवजनित आपदाओं से निपटने के उपाय बताए। सड़क सुरक्षा के अंतर्गत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता के अंतर्गत ठोस व तरल कचरा प्रबंधन, गंदगी न फैलाना, कूड़े के उचित निपटान आदि पर लोगों को जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन