फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Avoid touching the pole in the rain, do not even tie cattle: Board

बरसात में खंभे को छूने से बचें, मवेशियों को भी न बांधे : बोर्ड

Tue, 02 Jul 2024 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने बारिश के मौसम में हादसों से बचने के लिए दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

बिजली जाने पर तुरंत विभाग को फोन न करें, 10 मिनट इंतजार करें
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। बिजली बोर्ड ने बारिश के मौसम में करंट से होने वाले हादसों को रोकने के लिए सावधानियां बरतने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि बिजली जाने पर तुरंत विभाग को फोन न करें। कम से कम 10 मिनट तक इंतजार करने की सलाह दी है। साथ ही बारिश के मौसम में बिजली के खंभे को छूने से बचें और न ही अपने मवेशियों को बिजली के पोल से बांधें। बिजली लाइनों के नीचे कोई भी कार्यक्रम आयोजित न करें। भवनों का निर्माण करते समय बिजली लाइनों की उचित दूरी बनाए रखें।


दूसरी ओर खेत की मेड पर यदि बिजली का खंभा लगा है तो खेत की जुताई करते समय उचित दूरी रखें। इसी तरह बारिश के मौसम में खंभे पर तेज स्पार्क हो रहा हो और आसपास पानी भरा हुआ है तो उस रास्ते से या पानी में जाने से बचें और दूसरे को भी सावधान करें। बिजली के तार किसी पेड़ के नीचे से गुजर रहे हों तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने का प्रयास न करें। बारिश की वजह से कोई लाइन ढीली पड़ गई हो या सड़क के ऊपर से नीचे हो तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज लाइनमैन, जेई या फिर सब स्टेशन पर सूचना दें ताकि समय रहते इसकी मरम्मत की जा सके। बिजली मंडल नादौन के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि अपने घर में भी उपकरण अच्छी क्वालिटी के ही उपयोग करें और बिजली फिटिंग के दौरान अर्थिंग की व्यवस्था जरूर करवाएं ताकि लोड के कम या ज्यादा होने पर कोई नुकसान न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed