{"_id":"63b46d32afdae667ea2c6038","slug":"attendance-of-mnrega-workers-is-now-online-hamirpur-hp-news-sml432845791","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मनरेगा मजदूरों की हाजिरी अब ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मनरेगा मजदूरों की हाजिरी अब ऑनलाइन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में काम करने वाले मजदूरों की अब मस्टरोल पर फर्जी हाजिरी नहीं लग पाएगी। मनरेगा मजदूरों की मोबाइल एप के माध्यम से दिन में दो बार हाजिरी लगेगी। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग ने एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सॉफ्टवेयर) एप लांच किया है। पंचायत प्रतिनिधि इसे मोबाइल में डाउनलोड करेंगे और एप के माध्यम से ही मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाएंगे। संबंधित वार्ड सदस्यों को पहले पंचायत से संबंधित ग्राम रोजगार सेवक इसके लिए प्रशिक्षण देंगे।
इसके लिए प्रदेश भर के सभी वार्ड सदस्यों को पहले एनएमएमएस एप पर रजिस्टर्ड करना होगा। रजिस्टर्ड होने के बाद ही वे एप के माध्यम से ऑनलाइन मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगा पाएंगे। वार्ड सदस्यों को मनरेगा मजदूरों के कार्य स्थल सहित फोटो एप पर दिन में दो बार अपलोड करना होगा, जबकि दूसरी बार फोटो दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच डालना होगा। यह सब प्रक्रिया जियो टैगिंग के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबइल के माध्यम से ही की जा सकेगी। मनरेगा मजदूरों की हाजिरी मोबाइल एप के माध्यम से लगने के कारण कार्यों में पारदर्शिता भी आएगी। इसके अलावा कई बार पंचायत प्रतिनिधियों पर आरोप लगते थे कि वे फर्जी हाजिरी लगा रहे हैं। जिससे अब पूरी तरह से मुक्ति मिलेगी। विकास खंड बिझड़ी के तहत ग्राम पंचायत बिझड़ी में मंगलवार को पंचायत प्रधान संजय शर्मा ने मौके पर जाकर मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई। साथ ही मनरेगा मजदूरों को काम करने वालों को बताया कि दिन में दो बार ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। जिससे पंचायत के कार्य में और पारदर्शिता आएगी।
इस संदर्भ में जिला परियोजना अधिकारी राजकुमार ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशानसुार मोबाइल एप के माध्यम से मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन हाजरी लगाई जाएगी। जिससे कि पंचायत के विकास कार्यों में और पारदर्शिता आएगी।