फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Atal gave a new lease of life to the hill states through Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana: Dhumal

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से अटल ने पर्वतीय राज्यों को दी संजीवनी : धूमल

Thu, 26 Dec 2024 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Dec 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Atal gave a new lease of life to the hill states through Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana: Dhumal
टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।
संवाद न्यूज एजेंसी टौणीदेवी (हमीरपुर)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य पर 25 दिसंबर बुधवार को समीरपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान पर हुआ। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि यह भारत रत्न अटल का शताब्दी वर्ष भी है एवं इसके चलते पूरे देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्री काल में जो कार्य देश के लिए किए हैं, उनके लिए समस्त देशवासी उनके सदैव ऋणि रहेंगे।
विज्ञापन

विशेषकर प्रधानमंत्री सड़क योजना से हिमाचल जैसे पहाड़ी एवं दुर्गम क्षेत्रों को सड़कों की संजीवनी दी है। आज यह सड़क हिमाचल की जीवन रेखा के रूप में प्रदेश की संजीवनी है। ऐसी सड़कों के निर्माण के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल के जन्मदिवस को मनाया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री राकेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व भाजपा मंडल समीरपुर के अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली की अध्यक्षता में अटल को नमन किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए एवं उनके जीवन को याद किया गया।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed