{"_id":"6acd2a15e21f1798ba01df94","slug":"assessment-to-gauge-the-level-of-understanding-among-primary-school-students-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-211704-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों को कितनी समझ, होगा आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों को कितनी समझ, होगा आकलन
Tue, 13 Oct 2026 11:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 415 प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ रहे नौनिहालों के शैक्षणिक स्तर की जांच की जाएगी। इसके लिए जिला स्तरीय कमेटी स्कूलों का दौरा कर विद्यार्थियों की बोलने की क्षमता, विषयों की समझ और ज्ञान के स्तर को परखेगी।
आकलन के आधार पर बच्चों की सीखने से जुड़ी जरूरतों को समझकर शिक्षण प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। वर्तमान में जिले के स्कूलों में नौनिहालों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
बच्चों को खेल-खेल में सीखने और विषयों को बेहतर ढंग से समझने के अवसर दिए जा रहे हैं। अब जिला स्तरीय कमेटी के आकलन से यह पता लगाया जाएगा कि इन प्रयासों से बच्चों के सीखने के स्तर में कितना सुधार हो रहा है और किन विषयों में उनकी बुनियादी समझ को और मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और मौजूदा शैक्षणिक स्तर का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर बच्चों को पढ़ाई में सहायक सामग्री उपलब्ध करवाने और आगामी सत्र में अतिरिक्त गतिविधियां आयोजित करने की रणनीति तैयार की जाएगी। इसका उद्देश्य प्री-प्राइमरी स्तर से ही बच्चों की बुनियादी समझ और सीखने की क्षमता को मजबूत करना है।
स्कूलों में विद्यार्थियों के ज्ञान स्तर का आकलन करने के लिए निरीक्षण किया जाएगा। इससे बच्चों की जरूरतों को समझने, उन्हें पढ़ाई में सहायक सामग्री उपलब्ध करवाने और आगामी सत्र में अतिरिक्त गतिविधियां आयोजित करने में मदद मिलेगी। -नवीन, उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक एवं परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा