{"_id":"68a4c9ce6f2f2b50d3084929","slug":"asha-workers-will-be-trained-for-home-based-care-of-small-children-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-164259-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल के लिए प्रशिक्षित होंगी आशा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल के लिए प्रशिक्षित होंगी आशा कार्यकर्ता
Wed, 20 Aug 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल के लिए आशा कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अगले माह हमीरपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 100 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है।
बैच आधार पर आशा कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक बैच के लिए पांच दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही तिथियों का निर्धारण किया जाएगा। छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल कार्यक्रम में 15 माह तक के बच्चों की देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को छह माह तक स्तनपान, पूरक आहार, परिवार नियोजन व संपूर्ण टीकाकरण के बारे में आशा कार्यकर्ता को जानकारी दी गई।
डेढ़ साल तक के बच्चों की देखभाल कैसे करनी है, इसके बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया। प्रशिक्षण अधिकारियों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आशा वर्कर्स छोटे बच्चों की माताओं को भी देखभाल का गुर सिखाएंगी।
विज्ञापन
सीएमओ हमीरपुर प्रवीण चौधरी ने बताया कि एचबीवाईसी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों की प्रभावी गृह-आधारित देखभाल के माध्यम से बाल मृत्यु दर और बीमारी को कम करना है। दो माह से लेकर 15 माह तक के बच्चों को आशाओं द्वारा घर-घर जाकर देखभाल प्रदान की जाएगी। आशा कार्यकर्ताओं के लिए अगले माह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।