फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   As the cold intensifies, the market for warm clothing heats up.

Hamirpur (Himachal) News: ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों के बाजार में आई गर्माहट

Thu, 08 Oct 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 08 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
As the cold intensifies, the market for warm clothing heats up.
हमीरपुर बाजार में बिक्री के लिए रखे स्वैटर। संवाद
हमीरपुर। जिले में मौसम के करवट लेते ही ठंड का असर महसूस होने लगा है। सुबह और शाम तापमान में गिरावट के साथ लोगों ने गर्म कपड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। इसका असर हमीरपुर बाजार में भी दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने से कारोबारियों में उत्साह है। दुकानदारों ने ठंड के सीजन को देखते हुए दुकानों के बाहर गर्म कपड़ों के स्टॉल लगाने शुरू कर दिए हैं। बाजार में कई दुकानदारों ने जैकेट, स्वेटर और अन्य सर्दियों के कपड़ों का स्टॉक जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राहकों की पसंद और मौसम की मांग को देखते हुए अलग-अलग रेंज के गर्म कपड़े मंगवाए जा रहे हैं। स्थानीय दुकानदार राजेश, सतीश और पंकज ने बताया कि मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ग्राहक गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल ग्राहकों की संख्या कम है, लेकिन ठंड बढ़ने के साथ बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सीजन को देखते हुए पहले ही पर्याप्त स्टॉक मंगवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed