फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   As soon as the summer started, people caught the diseases, both the medical wards were full.

गर्मियां शुरू होते ही बीमारियों ने जकड़े लोग, दोनों मेडिकल वार्ड फुल

Mon, 11 Apr 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
As soon as the summer started, people caught the diseases, both the medical wards were full.
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निशुल्क दवाई काउंटर पर लगी मरीजों व तीमारदारों की भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। समय दोपहर 12 बजकर दो मिनट हुए हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के महिला मेडिकल वार्ड के सभी बिस्तर फुल हैं। बेड नंबर नौ पर दो महिलाएं दाखिल हैं। इनमें से एक महिला सर्पदंश के चलते भर्ती की गई है।
विज्ञापन

दूसरी दाखिल महिला बिस्तर पर बैठी है। दोनों महिलाएं अपनी-अपनी तकलीफ से जूझ रही हैं। अस्पताल का महिला मेडिकल वार्ड फुल होने के कारण एक ही बिस्तर पर दो मरीजों को बीमारी के साथ कष्ट सहना पड़ रहा है। वार्ड में बुखार, उल्टी-दस्त के अधिक मरीज भर्ती हैं। समय 12 बजकर सात मिनट हुए हैं। पुरुष मेडिकल वार्ड के भी सभी 25 बिस्तर फुल हैं। यहां पर से कुछ मरीजों को छुट्टी भी होने वाली है, क्योंकि उनकी सेहत में हल्का सुधार है।
विज्ञापन

वार्ड फुल होने के चलते चिकित्सक गंभीर मरीजों को ही दाखिल कर रहे हैं। सामान्य मरीजों को दवाइयां देकर घर भेजा जा रहा है। पुरुष मेडिकल वार्ड में दाखिल शक्ति चंद और तनु ने कहा कि उन्हें छुट्टी होने वाली है। उनकी सेहत में हल्का सुधार है। वार्ड फुल है और मरीज लगातार दाखिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के महिला और पुरुष मेडिकल वार्ड में 50 बिस्तरों की सुविधा तो है। अब मरीज बढ़ने के कारण बिस्तर कम पड़ रहे हैं। दोनों वार्डों के 25-25 बिस्तर मरीजों से फुल हैं तथा कई बिस्तर पर दो-दो मरीज भी हैं। ऐसे में मरीजों को परेशानी हो रही है। सोमवार के चलते अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ी। अस्पताल की ओपीडी, पर्ची काउंटर और निशुल्क दवाई काउंटर पर मरीजों की भीड़ दिनभर रही।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि सोमवार के चलते अधिक मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। मौसम में बदलाव के कारण कई गंभीर मरीज वार्डों में दाखिल हो रहे हैं। जगह और बिस्तरों की कमी के कारण समस्या आ रही है। नया मेडिकल कॉलेज बनने के बाद समस्या का हल हो जएगा। फिलहाल मरीजों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

एक बिस्तर पर दो मरीज : सरला
महिला मेडिकल वार्ड में दाखिल मरीज सरला का कहना है कि अन्य मरीज महिला के साथ उसे बिस्तर साझा करना पड़ रहा है। इस कारण दोनों को परेशानी हो रही है। दोनों ही ढंग से आराम नहीं कर पा रही हैं। उसने कहा कि वह सुजानपुर से उपचार के लिए आई हैं। वार्ड के सभी बिस्तर फुल होने से समस्या पेश आ रही है

गायनी वार्ड के बाहर अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं।

गायनी वार्ड के बाहर अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं।- फोटो : Hamirpur-HP

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के पुरुष मेडिकल वार्ड में उपचाराधीन मरीज।

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के पुरुष मेडिकल वार्ड में उपचाराधीन मरीज।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed