फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   As soon as the festive season ended, a crowd of people gathered at GMC Hamirpur.

Hamirpur (Himachal) News: त्योहारी सीजन खत्म होते ही जीएमसी हमीरपुर में उमड़ पड़ी लोगों की भीड़

Tue, 05 Nov 2024 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 Nov 2024 07:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। त्योहारी सीजन खत्म होते ही सोमवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज(जीएमसी) एवं अस्पताल हमीरपुर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। अस्पताल में इतनी भीड़ थी कि पैर रखने तक के लिए जगह नहीं बची। पर्ची काउंटर पर मरीज सुबह से कतार में खड़े थे। कई लोगों की दोपहर 12 बजे तक भी पर्ची नहीं बन पाई। जिन मरीजों की पर्चियां बन चुकी थीं, उन्हें ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के दौरान अस्पताल में केवल आपातकालीन सेवाएं चालू थीं, जबकि नियमित ओपीडी सेवाएं बंद थीं। अधिकतर डॉक्टर दिवाली पर अपने घर गए हुए थे। हालांकि, अब जब त्योहारी सीजन समाप्त हो गया है, सभी ओपीडी नियमित रूप से शुरू हो गई तो सोमवार को भारी संख्या में मरीज उपचार और चिकित्सा परामर्श के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल में मेडिसिन, ऑर्थो, गायनी, नेत्र और शल्य विभाग की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। डॉक्टरों के पास जाने के लिए मरीजों में होड़ लगी रही और कतार में कई बार बहस भी देखने को मिली। सुरक्षा कर्मचारियों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अस्पताल के पर्ची काउंटर के बाहर भी लंबी कतारें थीं, जहां मरीजों ने घंटों खड़े रहकर इंतजार किया। सामान्य दिनों में अस्पताल की ओपीडी में करीब 1000-1200 मरीज आते हैं, लेकिन सोमवार को यह संख्या बढ़कर 1800 से 2000 के बीच पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिसिन ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। कई मरीजों ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। मरीज संजीव, आलोक, अक्षय, विजय, लक्ष्मी, संतोष, जीवन शर्मा आदि ने अपनी परेशानी व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि इलाज के लिए इंतजार करते-करते थकान हो गई।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि सोमवार को सामान्यतः भीड़ अधिक होती है, और त्योहारी सीजन के बाद ओपीडी शुरू होने से मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अस्पताल प्रबंधन सभी मरीजों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed