{"_id":"65bfeafb729f58ead003bb79","slug":"arrival-of-devotees-reduced-in-babas-court-due-to-rain-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-120419-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारिश से बाबा के दरबार में घटी श्रद्धालुओं की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारिश से बाबा के दरबार में घटी श्रद्धालुओं की आवक
विज्ञापन
हमीरपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी गई है। सप्ताह के अंतिम दिनों में शनिवार-रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं लेकिन बारिश के चलते श्रद्धालु काफी कम पहुंचे हुए थे।
मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने बताया कि बारिश के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। अगले माह बाबा बालक नाथ मंदिर में मेले भी शुरू होने हैं। इन मेलों के आयोजन को लेकर भी मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रस्ट की ओर से मेलों के दौरान बीमार, बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था की जाएगी। अबकी बार श्रद्धालुओं के लिए गुफा दर्शनों को सुगम बनाया गया है और एक साथ कई श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर की पवित्र गुफा के दर्शन कर सकेंगे। साथ में जहां से महिलाएं चबूतरा से दर्शन करती हैं वह भी आसानी से बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन कर सकेंगी।