{"_id":"65edf06615fc7566d603b134","slug":"arrears-of-retired-employees-should-be-paid-soon-sharma-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-123302-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मियों के एरियर का शीघ्र हो भुगतान : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मियों के एरियर का शीघ्र हो भुगतान : शर्मा
Sun, 10 Mar 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक का रविवार को अध्यक्ष पीडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार द्वारा वित्त विभाग में प्रतिकूल पक्ष को हटाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही मांग की कि वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए।
बैठक में आगामी 21 मार्च को संगठन द्वारा पीएचसी धनेटा में लगवाए जा रहे निशुल्क नेत्र जांच शिविर की रूपरेखा भी तैयार की गई। संघ के महासचिव विजय चौधरी ने कहा कि शिविर को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष पीडी शर्मा ने जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। उन्होंने सदस्यों और अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आग्रह किया कि शिविर को सफल बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर जुगल किशोर, सुरेश रतन, सुभाष बस्सी, रतन चंद, मंसाराम, विशंभर दत्त, ओम प्रकाश, बलदेव जमवाल, यशपाल राणा, नानक चंद, ओम प्रकाश, आनंद, बेली राम जयसवाल, मदनलाल आदि उपस्थित रहे।