फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Arousing interest in agriculture among children is the need of the hour: Rajesh

बच्चों में कृषि के प्रति रुचि जगाना आज के समय की जरूरत : राजेश

Thu, 17 Oct 2024 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन वीरवार को राजेश ठाकुर ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में कृषि के प्रति रुचि जगाना आज के समय की जरूरत है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और बदलती जीवनशैली के कारण युवा खेती से दूर होते जा रहे हैं। लेकिन, कृषि न केवल आर्थिक मजबूत करने का जरिया है, बल्कि स्वस्थ और आत्मनिर्भर जीवन का आधार भी है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वह अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के साथ कृषि के बुनियादी ज्ञान को भी अपनाएं। उन्होंने समझाया कि यदि युवा खेती में रुचि दिखाएंगे तो यह न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा। उन्होंने कहा कि भारत की 60 फीसदी से अधिक जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। ऐसे में पढ़े-लिखे युवाओं का इस क्षेत्र में जुड़ना न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा बल्कि उन्हें प्रकृति से भी जोड़कर रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed