{"_id":"6a7f6ead16307ac660048e21","slug":"army-soldier-dies-after-bike-collides-with-stray-animal-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-204850-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशु से टकराई बाइक, सेना के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशु से टकराई बाइक, सेना के जवान की मौत
Sat, 15 Aug 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
जलाड़ी में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत वीडियो ग्रैव
जलाड़ी में हुआ हादसा, तीन दिन पहले छुट्टी पर घर आया था विकास
ज्वालाजी से दर्शन कर भाई के साथ लौट रहा था 22 वर्षीय विकास, हादसे में बड़ा भाई गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत जलाड़ी में हमीरपुर-नादौन मार्ग पर लावारिस पशु से टकराने के बाद बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार बिलासपुर जिला की पंचायत मलांगण के गांव कुठेड़ा निवासी 22 वर्षीय सेना जवान विकास की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई 26 वर्षीय आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
आकाश का एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है। हादसा वीरवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। विकास अपने बड़े भाई आकाश के साथ ज्वालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था।
जलाड़ी के समीप मुख्य सड़क पर अचानक लावारिस पशु सामने आ गया। बाइक पशु से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। बाइक के पीछे बैठे आकाश के पेट में पशु का सींग लगने से गंभीर चोट आई है।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विकास करीब ढाई वर्ष पहले सेना में भर्ती हुआ था और वर्तमान में 14 डोगरा में देहरादून में तैनात था। वह तीन दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। विकास का एक छोटा भाई भी है, जो हाल ही में सेना में भर्ती हुआ है।
कोट
हादसे में घायल युवक का एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। -बलबीर सिंह, एसपी हमीरपुर