फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Army Recruitment Common Entrance Test will be held in Hamirpur

सेना भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा हमीरपुर में होगी आयोजित

Fri, 09 Jul 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने कहा कि इंदिरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा होगी। यह परीक्षा 29 अगस्त को तय की गई है। कहा कि जिन अभ्यर्थियों को भर्ती के दौरान या बाद में आर्मी डॉक्टर या सैन्य अस्पताल, जालंधर ने मेडिकल फिट घोषित किया है, वे सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में निर्धारित तिथि को शेष बचे दस्तावेज और पुराने एडमिट कार्ड जमा करवा दें और नए एडमिट कार्ड एकत्र कर लें।
विज्ञापन

कहा कि यह परीक्षा ऊना में मार्च में आयोजित सेना भर्ती रैली के दौरान शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरएमडीएस नंबर 1001-1204 तक के अभ्यर्थी 12 जुलाई, 1206-1403 तक 13 जुलाई, 1404-1630 तक 14 जुलाई, 1631-1881 तक 15 जुलाई, 1884-2092 तक 16 जुलाई, 2093-2315 तक 17 जुलाई, 2319-2538 तक 19 जुलाई, 2539-2747 तक के 20 जुलाई को, 2748-2999 तक 27 जुलाई, 3004-3134 तक 28 जुलाई तथा 3135-3268 तक के अभ्यर्थी 29 जुलाई, 2021 को सेना भर्ती कार्यालय से नये एडमिट कार्ड एकत्र कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि सेना भर्ती कार्यालय में आने के लिये कोविड 19 के प्रोटोकाल को मानते हुए आपस में 2 मीटर की सामाजिक दूरी बनाए रखें और मास्क पहनकर आएं। अपने हाथों को अच्छी तरह से सैनिटाइजर या साबुन पानी से सैनिटाइज करके आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed