{"_id":"580f905d4f1c1bcf75bc358e","slug":"army-man-suside-case-two-arest","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पत्नी और सास दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी पत्नी और सास दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के पनसाई में फौजी की आत्महत्या मामले में मृतक की पत्नी और सास को मंगलवार को नादौन कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने दोनों को पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
मृतक फौजी संजीव कुमार ने अपनी पत्नी नरेश कुमारी और सास कमला देवी पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप सुसाइड नोट में लगाया है। पत्नी नरेश कुमारी संजीव को अक्सर बच्चों सहित आत्महत्या करने की धमकी देती थी। इसके चलते फौजी ने दबाव में आकर खुद आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद फौजी के कमरे से सुसाइड नोट और उसका मोबाइल मिला। इसमें उसकी पत्नी और सास के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। इसके चलते मृतक की पत्नी और सास दोनों ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर रखी थी। याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने दोनों की याचिका को खारिज कर दिया। इसके चलते पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को दोनों कोर्ट में पेश की गईं। यहां दोनों को न्यायालय ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बुधवार को दोनों आरोपी दोबारा कोर्ट में पेश की जाएंगी।
उधर, डीएसपी लालमन शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि नरेश कुमारी और कमला देवी को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।