फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Apply online for private school recognition by March 15: Bharti

निजी स्कूल मान्यता के लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन करें आवेदन : भारती

Fri, 14 Feb 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 14 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने जिला में निजी स्कूलों के संचालकों को सत्र 2025-26 के लिए मान्यता नवीनीकरण और वर्ष 2025-30 की अवधि के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें वेबपोर्टल emerginghimachal.hp.gov.in पर लॉग इन करना होगा। उन्होंने बताया कि कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कमल किशोर भारती ने बताया कि प्री-प्राइमरी से पांचवीं तक के विद्यालय अपने आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ संबंधित बीईईओ को ऑनलाइन प्रेषित करेंगे, जबकि प्राइमरी से आठवीं और छठी से आठवीं तक की कक्षाओं वाले विद्यालय प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को ऑनलाइन आवेदन करेंगे।
विज्ञापन

आवदेन की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदनों में त्रुटियां पाए जाने पर इन्हें ऑनलाइन माध्यम से ही विद्यालयों को वापस भेजा जाएगा। त्रुटियों को दुरुस्त करने के बाद विद्यालय इन्हें दोबारा प्रेषित कर सकते हैं। सही आवेदनों को ऑनलाइन ही मान्यता पत्र और मान्यता नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक ने बताया कि सत्र 2025-26 में केवल वही विद्यालय विद्यार्थियों को दाखिला दे पाएंगे, जिनके पास विभाग द्वारा मान्यता संबंधी प्रमाणपत्र होंगे। मान्यतापत्र और मान्यता नवीनीकरण पत्र के बिना संचालित होने वाले विद्यालयों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक नई मान्यता के लिए 5000 रुपये और पहली से आठवीं कक्षा तक दस हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। छठी से आठवीं कक्षा तक स्तरोन्नत स्कूल की नई मान्यता के लिए भी 5000 रुपये शुल्क रखा गया है, जबकि मान्यता नवीनीकरण का वार्षिक शुल्क 500 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed