फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Apply for vacant posts of Anganwadi in Hamirpur by 21st July

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में आंगनबाड़ी के खाली पदों के लिए 21 जुलाई तक करें आवेदन

Sun, 29 Jun 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 29 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल विकास परियोजना हमीरपुर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से 21 जुलाई शाम 05:00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय हमीरपुर में सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीपीओ संजय गर्ग ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र हमीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र-दो ए में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। जबकि, झलवाणी, ठाणा-एक, दुगनेड़ी, बड्डू और बल्ह-एक में सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। आवेदक की आयु 21 जुलाई, 2025 को 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसका नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन

आवेदक कम से कम बारहवीं पास हो और सभी संसाधनों से उसके परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक न हो। आय के संबंध में तहसीलदार या नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र ही मान्य होगा। भर्ती प्रक्रिया कुल 25 अंकों के आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक, आंगनबाड़ी कर्मचारी, बाल सेविका, बालवाड़ी अध्यापिका, नर्सरी टीचर या उसी पंचायत में कार्यरत सिलाई अध्यापिका और शिशुपालक के रूप में अनुभव के लिए अधिकतम तीन अंक, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता के लिए दो अंक, एससी, एसटी या ओबीसी के दो अंक, एकल नारी के लिए तीन अंक, केवल दो बेटियों तक सीमित परिवार से संबंध रखने वाली अविवाहित प्रत्याशी या केवल दो बेटियों की माता होने के लिए दो अंक तथा साक्षात्कार के लिए तीन अंक निर्धारित किए गए हैं।

दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के लिए प्रार्थी को 25 जुलाई को सुबह 10:00 बजे एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में मूल प्रमाण पत्रों सहित व्यक्तिगत रूप से स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष उपस्थित होना होगा। इस संबंध में अलग से कोई बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सीडीपीओ कार्यालय हमीरपुर में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed