फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Apply for vacant Anganwadi posts by October 27.

Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी के रिक्त पदों के लिए 27 अक्तूबर तक करें आवेदन

Fri, 09 Oct 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 09 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल विकास परियोजना हमीरपुर के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता, सहायिका और क्रैच सहायिका के रिक्त पदों के लिए पात्र महिलाओं से 27 अक्तूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में आवेदन कर सकती हैं। सीडीपीओ सुनीता शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र हमीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र मुहान और वार्ड नंबर-7ए में कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड नंबर-11सी और वार्ड नंबर-7ए, ग्राम पंचायत नाल्टी के आंगनबाड़ी केंद्र डकोहल तथा ग्राम पंचायत जंगल रोपा के आंगनबाड़ी केंद्र हार-दो में सहायिका के एक-एक पद भरे जाएंगे। इसके अलावा वार्ड नंबर-8बी के क्रैच में क्रैच सहायिका का एक पद भरा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीपीओ ने बताया कि आवेदक की आयु सात अक्तूबर 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के संग्रहण क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए। इन पदों के लिए साक्षात्कार 31 अक्तूबर को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में होंगे।
इस संबंध में अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed