फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Apply for the post of Anganwadi Sahayika by 22 September

Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए 22 सितंबर तक करें आवदेन

Sat, 30 Aug 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 30 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत दाड़ला के आंगनबाड़ी केंद्र भदरियाणा में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद भरा जाएगा। पात्र महिलाएं 22 सितंबर शाम 5:00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर में आवश्यक दस्तावेजों सहित सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं। सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि आवेदक महिला ग्राम पंचायत दाड़ला की निवासी होनी चाहिए। उसका नाम इस पंचायत के किसी आंगनबाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच, शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास और उसके परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो। भर्ती प्रक्रिया कुल 25 अंकों के आधार पर होगी। दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के लिए प्रार्थी को 24 सितंबर को सुबह 10:00 बजे सीडीपीओ कार्यालय सुजानपुर में मूल प्रमाणपत्रों सहित व्यक्तिगत रूप से स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्तुत होना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed