फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Applications for nine posts of Anganwadi in Nadaun till 30th

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में आंगनबाड़ी के नौ पदों के लिए आवेदन 30 तक

Wed, 08 Nov 2023 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना नादौन के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों मेें कार्यकर्ता और सहायिका के नौ खाली पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक महिलाओं से 30 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र जलाड़ी भढियारां, ग्वालपत्थर-एक और कारगू जागीर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। इनके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र हरमंदिर, लेड बनोह, बैहरड़, गाहली, बुधवीं और डोडवीं में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की निवासी 18 से 35 वर्ष तक की महिलाएं इन पदों के लिए पात्र होंगी।
विज्ञापन


आवेदक का परिवार संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज परिवारों की सूची में शामिल हो तथा परिवार में उसका नाम भी दर्ज हो। अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो तथा आय प्रमाण पत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी की ओर से जारी किया गया हो। यदि कार्यरत आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन करती है तो उसके परिवार की वार्षिक आय की गणना में उसे आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में मिलने वाले मानदेय की गणना से छूट मिलेगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण के साथ और आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित 30 नवंबर शाम पांच बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन में जमा करवा सकती हैं। निर्धारित अवधि में प्राप्त आवेदनों एवं दस्तावेजों का सत्यापन, चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार 11 दिसंबर सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय नादौन में होगा। इस दिन अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अलग से पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed