फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   aparajita,aparajita amar ujala hamirpur,aparajita hundred million smiles

किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं आज की महिलाएं : परमजीत

Thu, 10 Oct 2019 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
aparajita,aparajita amar ujala hamirpur,aparajita hundred million smiles
बिझड़ी स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम के तहत छात्राओं के साथ मुख्यातिथि एसआई परमजीत सिंह। अमर उजा - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। महिलाएं आज के आधुनिक युग में किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। अगर हौसले बुलंद हों तो वैज्ञानिक कल्पना चावला की तरह अंतरिक्ष में भी जा सकती हैं। यह बात बड़सर पुलिस थाना के उपनिरीक्षक परमजीत सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में वीरवार को आयोजित अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन समाइल्स कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस समाज में महिलाओं की इज्जत होती है, वहां पर महिलाएं बढ़िया तरीके से जीवनयापन करने के साथ-साथ घर की रोजी रोटी का साधन भी बनती हैं। अगर समाज में किसी भी लड़की या महिला को किसी भी तरह की परेशानी आती है या घरेलू हिंसा, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की शिकार हो रही हैं तो पुलिस में इसकी सूचना देकर मदद हासिल कर सकती हैं। उन्होंने गुड़िया हेल्पलाइन, शक्ति ऐप सहित अन्य विभिन्न टोल फ्री नंबरों के बारे में छात्राओं को बताया। उन्होंने कहा कि कानून सब के लिए एक समान है। सब को मौलिक अधिकार मिले हैं, किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा के साथ-साथ अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने एसआई को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जीवनभर काम आएंगी बातें : कमलेश
प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने कहा कि स्कूल की छात्राओं को ‘अमर उजाला’ के इस कार्यक्रम से बहुत बढ़िया ज्ञान मिला है। एसआई परमजीत सिंह ने जो बातें छात्राओं को बताई हैं वह पूरे जीवन भर काम आएंगी। उन्होंने छात्राओं से किसी भी मुसीबत का डटकर सामना करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अमर उजाला का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्त्री के प्रति बदलेगी समाज की सोच : कुंता
स्कूल अध्यापक कुंता देवी ने कहा कि अमर उजाला की यह अनूठी पहल है जो महिलाओं में गरिमा पैदा कर रही है। स्त्री के प्रति समाज की सोच में इससे अवश्य सुधार होगा। कुंता स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की कार्यक्रम अधिकारी भी हैं।
महिलाएं होंगी जागरूक : सिमरन
छात्रा सिमरन का कहना है कि अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में सही कार्यक्रम है। इससे लोगों की सोच में बदलाव होगा। वहीं महिलाएं भी इससे सीख लेकर जागरूक होंगी और अत्याचार सहन नहीं करेंगी।
टोल फ्री नंबरों की जानकारी मिली : अंशिका
छात्रा अंशिका ने कहा कि इस कार्यक्रम में अलग-अलग टोल फ्री नंबरों की जानकारी मिली है। जोकि आपातकालीन स्थिति में हमारी सहायता में काम आएंगे। इनके बारे में वह अन्य सहेलियों और आस पास की महिलाओं को भी जागरूक करेंगी।

कार्यक्रम से महिलाओं में फैलेगी जागरूकता: दीक्षा
छात्रा दीक्षा का कहना है कि अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान से महिलाओं में जागरूकता फैलेगी। महिला शक्ति समाज में बेहतर ढंग से जीवनयापन कर सकेंगी। छात्रा ने कहा कि पुलिस में भर्ती होने के बारे में भी एसआई ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed